: दिल्ली के शराब घोटाले में CBI को मिल गया एक और गवाह, केस से मिल गई माफी
Cglive24 NEWS दिल्ली के शराब घोटाले में CBI को मिल गया एक और गवाह, केस से मिल गई माफी
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को एक और गवाह मिल गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने मगुंटा राघव रेड्डी की उस अपील को स्वीकार का ऐप पर पढ़ें
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को एक और गवाह मिल गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने मगुंटा राघव रेड्डी की उ अपील को स्वीकार कर लिया जिसमें उन्होंने गवाह बनने की इच्छा जाहिर की थी। मगुंटा राघव रेड्डी युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के ओंगोल से सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे हैं।
स्पेशल जज एमके नागपाल ने गुरुवार को आदेश पारित किया। सीआरपीसी की धारा 306 के तहत दायर राघव की याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। राघव ने कोर्ट से माफी दिए जाने की मांग करते हुए गवाह बन जाने की अनुमति मांगी थी।
हाल ही में अदालत ने राघव को अग्रिम जमानत दे दी थी और कहा था कि आवेदक/राघव का नाम विशेषतौर पर एफआईआर में आरोपी के रूप में दर्ज नहीं है। सीबीआई की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि उन्होंने जांच में सहयोग किया है और जब भी बुलाया गया, पेश हुए। कोर्ट कहा- यह भी बताया गया है कि सीआरपीसी की धारा 161 और 164(2) के तहत दर्ज कराए केस में राघव ने कुछ महत्वपूर्ण बातों का खुलासा किया है।
राघव इससे पहले शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी गवाह बन चुके हैं, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास है। कोर्ट ने उस केस में भी माफी देते हुए राघव को गवाह बन जाने की अनुमति दी थी। इससे पहले दिल्ली के शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा भी गवाह बन चुके हैं। राघव पिछले साल 10 फरवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इस केस में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी अब तक 8 समन भेज चुकी है।
Cglive24 NEWS

विज्ञापन