: असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन…
Admin Mon, May 8, 2023
2023: अगर आपके पास आयुर्वेद विषय में डिग्री है तो यह सुनहरा अवसर आपके लिए है, क्योंकि राजस्थान सरकार ने निकाली है असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर पद पर बंपर भर्ती जिसमें आसानी से फॉर्म भरकर इस अवसर का लाभ आप उठा सकते हैं। बता दें कि असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स लास्ट डेट के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 639 पद भरे जाएंगे। ये नौकरियां राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट ने निकाली हैं और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए हैं।
Assistant Medical Officer bharti 2023: आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारियां
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के कुल 639 पद भरे जाएंगे।
राजस्थान आर्युवेदिक डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2023 के अंतर्गत निकले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के इन पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मई 2023 है।
आवेदन 1 मई से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव है। जल्दी से जल्दी फॉर्म भर दें।
इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – dsrrau.info
इन पद के बारे में अन्य जानकारियां विस्तार से पाने के लिए इस वेबसाइट http://educationsector.rajasthan.gov.in पर भी जा सकते हैं।
इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2500 रुपये शुल्क देना होगा। ये शुल्क जनरल कैटेगरी के लिए है।
बीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ईबीसी कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 1250 रुपये देने होंगे।
इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास आयुर्वेद में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।
इन पद के लिए आयु सीमा 20 से 45 साल तय की गई है।
सेलेक्ट होने पर सैलरी लेवल – 14 के हिसाब से मिलेगी।
अन्य जानकारियां वेबसाइट पर दिए नोटिस से चेक की जा सकती हैं।
Cglive24 News
विज्ञापन