BREAKING NEWS

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

37 CMO के हुए तबादले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये की हुई बंपर जीएसटी कलेक्शन, प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर

Admin Tue, May 2, 2023

अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था. यानि बीते अप्रैल के मुकाबले इस अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपये ज्यादा जीएसटी की वसूली हुई है… Cglive24 News नईदिल्ली (ए)। अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ो ने इतिहास रच दिया है. जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है जो अब तक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. मार्च 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा था. बीते वर्ष अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था. यानि बीते अप्रैल के मुकाबले इस अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपये ज्यादा जीएसटी की वसूली हुई है। वित्त मंत्रालय ने जीएसटी वसूल के डाटा जारी करते हुए बताया कि अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन बीते साल के अप्रैल महीने के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है. 20 अप्रैल 2023 को एक दिन में 9.8 लाख ट्रांजैक्शन हुए जिसमें एक ही दिन में 68,228 करोड़ रुपये जीएसटी की वसूली हुई है. इससे पहले एक दिन में ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड बीते साल 20 अप्रैल 2022 का ता जब एक दिन में 9.6 लाख ट्रांजैक्शन हुआ था जिसमें 57,846 करोड़ जीएसटी वसूली देखने को मिली थी। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में कुल 1,87,035 करोड़ जीएसटी कलेक्शन में सीजीएसटी कलेक्शन 38,440 करोड़ रुपये, एसजीएसटी कलेक्शन 47,412 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपये और सेस के रूप में 12.025 करोड़ रुपये की वसूली हुई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन पर ट्वीट किया कि ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी खबर है. कम टैक्स रेट के बावजूद टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड इजाफा बताता है कि जीएसटी कैसे इंटीग्रेशन और अनुपालन में सफल रहा है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें