: रिश्वतखोर नायब तहसीलदार गिरफ्तारः छत्तीसगढ़ की एसीबी टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते तहसीलदार को रंगे हाथ पकड़ा
Admin Sat, Jul 6, 2024
रिश्वतखोर नायब तहसीलदार गिरफ्तारः छत्तीसगढ़ की एसीबी टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते तहसीलदार को रंगे हाथ पकड़ा
घूसखोर अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एसीबी ने अभियान छेड़ दिया है। आज राजधानी रायपुर में महिला थाना प्रभारी को पकड़ने से पहले एसीबी टीम ने एक नायब तहसीलदार को भी रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा।
https://youtu.be/buMyd1wveiY?si=Wx-352k9fxK0yqNa
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के निर्देश पर एसीबी ने अमल तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने एसीबी को फ्री हैंड देते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए थे। एसीबी ने अभी तक दो दर्जन अधिकारियों, कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए जेल भेज चुकी है। इनमें एसडीएम से लेकर ज्वाइंट डायरेक्टर, एसई, ईई और कई तहसीलदार और पटवारी शामिल हैं।
धमतरी के नायब तहसीलदार हुए ट्रेप
एसीबी टीम ने आज धमतरी के नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कागजी कार्रवाई के बाद कल उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। जाहिर है, रंगे हाथ ट्रेप होने पर तीन महीने से पहले जमानत नहीं मिलती। अफसरों ने बताया कि रेवेन्यू केस में धमतरी नायब तहसीदार 50 हजार रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत एसीबी में हुई और एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आज नायब तहसीलदार को पकड़ लिया
Oplus_131072[/caption]
[caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"]

![]()
cglive24 news
विज्ञापन
cglive24 news