: पूर्व गृहमंत्री के बंगले का ताला तोड़ना, BJP विधायक रिकेश सेन का कब्जा, Bhilai Steel Plant पर खुला राज, पढ़िए
Admin Sat, Jul 6, 2024
पूर्व गृहमंत्री के बंगले का ताला तोड़ना, BJP विधायक रिकेश सेन का कब्जा, Bhilai Steel Plant पर खुला राज, पढ़िए
विधायक के लोगों ने बंगले का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भिलाई नगर थाने में कर दी है।
सीजी लाइव 24 न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के आवास पर कब्जे का खेल हर दिन आप सुनते और पढ़ते हैं। लेकिन, ताजा मामला हैरान करने वाला है। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा आवंटित छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले पर अब भाजपा विधायक रिकेश सेन का कब्जा हो गया है। रिकेश सेन को बंगला आवंटित किया गया, लेकिन उन्हें हैंडओवर आधिकारिक रूप से नहीं किया गया।
बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department of BSP) द्वारा उन्हें बंगला खाली कराने के बाद हैंओवर किया जाना था। लेकिन, नियम विरुद्ध कार्य करते हुए विधायक के लोगों ने बंगले का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भिलाई नगर थाने में कर दी है।
[caption id="attachment_7274" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
जिला पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही है। बंगले में आज भी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का सामान रखा हुआ बताया जा रहा है। पूर्व मंत्री के पुत्र और बीएसपी कर्मचारी जितेंद्र साहू ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि बीएसपी द्वारा आवंटित बंगले का ताला तोड़ा जाना गैर कानूनी है।
आवास खाली किए बगैर ही कानून का मजाक उड़ाया गया है। इस संबंध में विधायक रिकेश सेन का पक्ष जानने के लिए उनके फोन नंबर 989300…. पर लगातार कॉल किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। विधायक का पक्ष आने के बाद खबर अपडेट की जाएगी।
[caption id="attachment_6952" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
आवास आवंटन और खाली करने का ये है नियम
भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department of BSP) के अनुसार थर्ड पार्टी आवास आवंटन होता है। अंदर की बात यह है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई थी। इसके बाद ही मकान को आवंटित किया गया है। बीएसपी द्वारा आवास खाली कराने के बाद वैशालीनगर विधायक को दिया जाना था, लेकिन विधायक रिकेश सेन के लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी।
[caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
बताया जा रहा है कि अगर, आवास खाली नहीं होता तो बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के द्वारा खाली कराया जाता। नियम के तहत कार्रवाई होती। लेकिन, बीजेपी विधायक ने सारे नियम और कानून को ताक पर रखकर सेक्टर 9 के सड़क नंबर 12 स्थित बंगला-3 पर अपना नेम प्लेट लगवा दिया। कब्जे में ले लिया है।
2014 में बतौर सांसद बंगला हुआ था आवंटित
बीएसपी के अधिकारी इस बात को स्वीकार रहे हैं कि बंगले पर अब भी आधारिक रूप से ताम्रध्वज साहू का अधिकार है। बीएसपी ने विधायक रिकेश सेन को हैंडओवर नहीं किया है। बता दे कि ताम्रध्वज साहू को साल 2014 में यह बंगला आवंटित किया गया था। दुर्ग जिले से सांसद निर्वाचित होने पर यह आवास दिया गया था।
न
मुख्यमंत्री, पुलिस उपमहानिरीक्षक, डीआइसी को चिट्ठी
भिलाई चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञान चंद ने भाजपा विधायक रिकेश सेन की इस हरकत की शिकायत मुख्यमंत्री, पुलिस उपमहानिरीक्षक, डीआइसी से की है। उनका कहना है कि हाल ही में नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के द्वारा आवास खाली करने का पत्र भेजा गया था। पत्र भेजे अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि आवास पर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने कब्जा कर लिया है। जो जन-प्रतिनिधि की गैर जिम्मेदारी एवं समाज के लिए दुखद वातावरण के निर्माण का एक रास्ता तैयार कर रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) जिन नियमों के साथ आवंटित करता है और जिन नियमों के साथ आवंटन धारी व्यक्ति से आवास वापस लेता है, वह प्रक्रिया भी इस दौरान नहीं हो पाई। किसी आवास का ताला तोड़ना और कब्जा करके वहां कार्यक्रम आयोजित करना अपराध की श्रेणी में आता है
सीजी सीजी लाइव 24न्यूज

विज्ञापन