BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ब्रेकिंग : विश्व क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, पाकिस्तान हो सकता है विश्व कप से हार

Admin Tue, Oct 24, 2023

23 अक्टूबर 2023|वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने एक और बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है। पाकिस्तान की यह वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी हार है और उनके लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए थे, वहीं अफगानिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य को 49 ओवरों में पूरा करते हुए पहली बार वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान को मात देने में कामयाब हो सके। वहीं अफगानिस्तान की ये वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी जीत है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की जोड़ी ने दी बेहतरीन शुरुआत अफगानिस्तान की टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 283 रनों का लक्ष्य मिला था। ऐसे में टीम को रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की ओपनिंग जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश ना करते हुए पहले 10 ओवरों में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रनों तक पहुंचा दिया। इसके बाद गुरबाज और जादरान ने तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया और टीम का स्कोर 16वें ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान की टीम को इस मैच में पहला झटका रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा जो 65 रनों की निजी पारी खेलते हुए शाहीन अफरीदी का शिकार बने। Cglive24 न्यूज

विज्ञापन

जरूरी खबरें