BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ब्रेकिंग : 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक साथ भेजा गया मेल..

Admin Mon, Dec 4, 2023

ब्रेकिंग : 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक साथ भेजा गया मेल.. बेंगलुरु 1 दिसंबर 2023|कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल पहुंचा. इसके बाद इन स्कूलों के छात्रों और अध्यापकों में डर बैठ गया. इन स्कूलों में से एक कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित है. डीके शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, “मैं टीवी देख रहा था, मेरे घर के सामने वाले स्कूल को भी एक धमकी भरा मेल मिला. मैं यहां जांच करने आया था.” इसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में स्कूलों की तलाशी ली गई. साथ ही बम निरोधक दस्ते को उन सभी स्कूलों में भेज दिया गया है, जहां बम की धमकी मिली थी. जिन स्कूलों को ये धमकी मिली है उनमें व्हाइटफील्ड, कोरेमंगला, बसवेशनगर, यालहंका और सदाशिवनगर के स्कूल शामिल हैं. मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है|उन्होंने कहा, “माता-पिता थोड़े परेशान हैं, लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस इस पर गौर कर रही है। कुछ शरारती लोगों ने ऐसा किया होगा, 24 घंटे में हम उन्हें पकड़ लेंगे। साइबर क्राइम पुलिस सक्रिय है, वे अपना काम कर रहे हैं। हमें भी सतर्क रहना चाहिए और लापरवाही नहीं करनी चाहिए।” सीएम को सौंपी गई रिपोर्ट इस खबर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “पुलिस जांच करेगी और मैंने उन्हें ऐसा करने का निर्देश दिया है। सुरक्षा उपाय किए गए हैं और माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं है। मैंने पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग से प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।” नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान पुलिस ने बताया कि स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को इस मेल की जानकारी दी, जिसक बाद पुलिस बम निरोधक दस्तों और तोड़फोड़ रोधी जांच टीमों के साथ संबंधित संस्थानों में पहुंची। पुलिस ने कहा कि छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत स्कूल परिसर से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जैसे ही माता-पिता को घटना के बारे में पता चला, वे तुरंत अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल में पहुंचे हैं। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें