BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: Bhopal News: 9000 रुपए की बोतल में 400 वाली शराब... भोपाल में आबकारी विभाग की कार्रवाई में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

Bhopal News: 9000 रुपए की बोतल में 400 वाली शराब... भोपाल में आबकारी विभाग की कार्रवाई में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान सीजी लाइव 24 न्यूज Bhopal Excise Department Raid: आबकारी विभाग ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने महंगी शराब की नकली बोतलें बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। ये लोग सस्ती दरों पर 5000-9000 रुपए वाली शराब की बोतलें बेचते थे। आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया है। भोपाल: आबकारी विभाग ने भोपाल में अवैध शराब बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। नकली शराब के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग महंगी शराब की बोतल में सस्ती शराब भरकर सस्ते दाम में बेचते थे। गिरफ्तार लोगों के पास से जो शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं, बाजार में उनकी कीमत 5000-9000 रुपए प्रति बोतल है। महंगी बोतलें आरोपी लोगों को सस्ते दामों में बेचते थे। ये लोग गुप्त तरीके से अपना नेटवर्क चलाते थे। भोपाल में कम उम्र के लड़के स्कूटी से डिलीवरी करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस कह रही है कि इनके खिलाफ जहरीली शराब का प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारी का बेटा भी शामिल पुलिस अधिबकारी अधिकारी ने कहा है कि सस्ती शराब आपके लिए जानलेवा हो सकता था। उन्होंने कहा कि इस गिरोह में एक पुलिस अधिकारी का बेटा है। इनके पास से तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। इनकी चैटिंग में यह दिख रहा है कि ये लोग सिर्फ शराब की डिलीवरी ही करते थे। अभी तक हम सोर्स तक नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन यह संगठित तरीके से काम हो रहा था। हम इसकी जांच की जा रही है। इनके पास से जब्त से शराब की कीमत 2.75 लाख रुपए हैं। साथ ही एक गाड़ी आई-20 जब्त की गई है। 117 बोतल शराब इनके पास से मिली असली जैसी दिखती हैं ये बोतलें आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आमलोगों के लिए पहचानना यह बहुत मुश्किल होता है। यह शराब की बोतल असली है या नकली। ये लोग महंगी शराब की बोतलें कही से लाकर उसमें सस्ती शराब की रिफिलिंग करते हैं। इसके बाद लेबलिंग कर बेच देते हैं। ऐसे में जो भी लोग शराब की खरीद करते हैं वह लेबलिंग और पैकिंग से इसकी पहचान कर सकते हैं। असली बोतलों की पैकिंग लूज नहीं होती है। वहीं, इनकी पैकिंग लूज होती डिलीवरी के नाम पर और लोगों को बुलाया [caption id="attachment_7274" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072सीजी लाइव 24 न्यूज सहायक आबकारी आयुक्त दीपक रायचूरा ने कहा कि सबसे पहले चेतक ब्रिज के पास एक लड़के को पकड़ा गया। उसके पास स्कूटी में शराब की 12 बोतलें थी। उससे पूछताछ की गई तो अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ज्यादा शराब की डिलीवरी की बात उनसे की गई और आईटेन कार से 105 बोतल और लेकर पहुंचे। इसके बाद तीन और आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं, उन में एक आरोपी पर पहले से भी तस्करी का मामला दर्ज है।[/caption] कबाड़ी से खरीदते थे शराब सीजी लाइव 24 न्यूज बताया जा रहा है कि आरोपी महंगी शराब की बोतलें कबाड़ी से खरीदते थे। कबाड़ी के पास यूज किए हुए बोतल आते थे। इसे शराब तस्कर खरीद लेते थे। फिर इसमें सस्ती शराब की रिफिलिंग करते थे। इसे सस्ती कीमत में लोगों को बेचते थे। आबकारी विभाग का मानना है कि यह एक बड़ा रैकेट हो सकता है। इसकी विस्तार से जांच की जा रही है। सीजी लाइव 24 न्यूज

विज्ञापन

जरूरी खबरें