BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई ब्रेकिंग : DPS मैनेजमेंट के खिलाफ पैरेंट्स की लामबंदी, हजारों की संख्या में घेरा स्कूल, गिनाईं अनेक समस्याएं

सीजी लाइव 24 न्यूज भिलाई ब्रेकिंग :DPS मैनेजमेंट के खिलाफ पैरेंट्स की लामबंदी, हजारों की संख्या में घेरा स्कूल, गिनाईं अनेक समस्याएं भिलाई नगर 02 अगस्त। दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली प्रबं के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में पेरेंट्स एकजुट हुए और आज स्कूल घेर कर जमकर नारेबाजी की। स्कूल परिसर में पहुंचने पर प्रबंधन ने गेट बंद रख जिससे घंटों हुज्जत होती रही। पेरेंट्स के द्वारा अध्यनरत बच्चों की सुरक्षा सहित कुछ अन्य मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। [caption id="attachment_7922" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वी वांट जस्टिस के नारे के साथ सभी पेरेंट्स स्कूल में अध्यनरत बच्चों की सुरक्षा कोलेकर स्कूल के प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ के समक्ष सवाल उठाते रहे। सीजी लाइव 24 न्यूज https://youtu.be/_OMm0WM-pfc?si=NsHJtlbNm6TNqqcM आपको बता दें कि डीपीएस स्कूल में अध्यनरत छात्र- छात्राओं के पालक आज सुबह भिलाई निवास के समक्ष एकत्रित हुए। यहां से संगठित होकर डीपीएस रिसाली स्कूल के मुख्य द्वार के समक्ष पहुंचे, परंतु स्कूल में तैनात सुरक्षाकर्मियों के द्वारा भारी संख्या में आए हुए पेरेंट्स को देखकर अंदर जाने से रोका गया, तब पेरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरु कर दी। पेरेंट्स के आक्रोश को देखने के बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा उन्हें स्कूल परिसर के अंदर आने की अनुमति दी गई। सीजी लाइव 24 न्यूज स्कूल के भीतर पहुंचते ही पेरेंट्स द्वारा नारेबाजी करते हुए स्कूल के प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ के साथ अध्यनरत बच्चों की सुरक्षा को लेकर के चर्चा की मांग की गई। काफी इंतजार के बाद सैकड़ो की संख्या में एकत्रित पेरेंट्स के समक्ष प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ आए और वह चर्चा के लिए तैयार हुए। पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में स्कूल प्रबंधन एवं पेरेंट्स दोनों ही पक्षों के मध्य चर्चा जारी है। सीजी लाइव 24 न्यूज गौरतलब हो कि एक माह पूर्व डीपीएस मरोदा प्रायमरी स्कूल में एक बच्ची के साथ हुई घटना का उल्लेख किया गया। इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया गया। इस घटना में पीड़ित बच्ची को न्याय नहीं मिलने का उल्लेख किया गया है। इसी घटना के संदर्भ को लेकर के सभी पेरेंट्स अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार स्कूल प्रबंधन के समक्ष प्रश्न खड़े कर रहे हैं। दोनों ही पक्षों के मध्य चर्चा जारी है। सीजी लाइव 24 न्यूज   डीपीएस प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी जवाबदारी जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राकेश मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली के खिलाफ व्याप्त समस्याएं एवं परेशानी को लेकर आज पेरेंट्स के द्वारा भारी संख्या में प्रदर्शन किया गया एवं न्याय की गुहार लगाई गई है। इस संबंध में जितना जवाबदारी स्कूल प्रबंधन है। उतनी ही जवाबदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की भी बनती है। जानकारी होने के बावजूद इन मामलों में जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा अनदेखी किए जाने का ही परिणाम है कि आज मजबूर होकर पेरेंट्स को सड़क पर उतरना पड़ा।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें