BREAKING NEWS

नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद; मौके पर ही नष्ट किए गए IED

आपत्तिजनक हालत में तीन युवक-युवतियां पकड़ाई

, एक ही दिन में 1.13 करोड़ की वसूली

जांजगीर चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे ,देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: महागठबंधन की बैठक के पहले नीतीश कुमार को लगा जोर का झटका, विलय की बात पर कैबिनेट मंत्री संतोष मांझी ने दिया इस्तीफा

Admin Tue, Jun 13, 2023

महागठबंधन की बैठक के पहले नीतीश कुमार को लगा जोर का झटका, विलय की बात पर कैबिनेट मंत्री संतोष मांझी ने दिया इस्तीफा
पटना (ए)। नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे को लेकर संतोष मांझी का बयान सामने आया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है. मेरे इस्तीफा देने की एक ही वजह है. विलय करने के लिए हमारे पास प्रस्ताव आया था. हमने अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों और सभी से बात की तो सभी ने विलय के लिए मना कर दिया. विलय का प्रस्ताव जेडीयू की तरफ से आया था. हम जेडीयू की भावनाओं का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी पार्टी भी बनी है तो कुछ मुद्दों को लेकर बनी है, इसलिए बेहतर था कि हम संघर्ष का रास्ता चुनें, इसलिए हमने विलय का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। एनडीए में जाने के सवाल पर संतोष मांझी ने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं. आगे क्या होगा इस पर सभी से चर्चा करके फैसला लिया जाएगा. हमारी पार्टी ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया है. हम तो रहना चाहते थे लेकिन बड़ी पार्टियां हमकों नहीं रखना चाहती हैं. पार्टी का अस्तित्व खत्म करना चाहती हैं तो हमने महागठबंधन से अलग होने का भी फैसला लिया है। संतोष मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के मनाने और समझाने की बात तो तब होती है जब आपका अस्तित्व रहे, इसलिए हमने पार्टी को चलाने के लिए अलग होने का फैसला लिया है, जब नीतीश कुमार से हमारी आखिरी मीटिंग हुई, उससे पहले भी हमारे सामने प्रस्ताव रखा गया था. संतोष मांझी ने कहा कि जब एक बार इस्तीफा दे दिया तो फिर वापस लेने की बात कहां है। बता दें कि बिहार सरकार में अनुसूचित जाति /जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन (मांझी) के मंत्री पद से इस्तीफे की खबर से सियासी हलचल तेज हो गई है. सोमवार को ही जीतन राम मांझी ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी. वहीं विपक्षी दलों की बैठक में आमंत्रण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। Cglive24 News YouTube playstoe

विज्ञापन

जरूरी खबरें