: बजरंग पूनिया ने तिरंगे वाले पोस्टर पर रखा जूता, विनेश फोगाट के स्वागत के उत्साह में हो गया अपराध
Admin Sun, Aug 18, 2024
बजरंग पूनिया ने तिरंगे वाले पोस्टर पर रखा जूता, विनेश फोगाट के स्वागत के उत्साह में हो गया अपराध
पेरिस ओलंपिक से रेसलर विनेश फोगाट भारत लौट आई हैं। 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से वह फाइनल में पहुंचने के बाद भी मेडल नहीं जीत पाईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बजरंग पूनिया में वहां मौजूद
नई दिल्ली: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया पर तिरंगा के पोस्टर पर खड़े होने पर विवाद हो गया है। यह घटना 17 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जा रहा था। तोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीत चुके बजरंग भी विनेश का स्वागत करने एयरपोर्ट पर मौजूद थे। विनेश 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाने के बाद भी ओलंपिक मेडल नहीं जीत पाईं।

तिरंगा पर बजरंग ने रखा जूता विनेश फोगाट के स्वागत के दौरान बजरंग तिरंगे के पोस्टर पर खड़े हो गए। वह जूता पहनकर कार के बोनट पर खड़े थे। वहां से बजरंग भीड़ और मीडिया को संभाल रहे थे। बोनट पर ही तिरंगे का पोस्टर चिपका हुआ था। इसपर बजरंग ने अपना पैर रख दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग बजरंग पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। https://twitter.com/i/status/1824707741132136537![]()
विज्ञापन