BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: राहुल गांधी पर अनुराग ने संसद में कहा- जाति का पता नहीं... अखिलेश यादव भड़के, इस टिप्पणी पर तीखी बहस

राहुल गांधी पर अनुराग ने संसद में कहा- जाति का पता नहीं... अखिलेश यादव भड़के, इस टिप्पणी पर तीखी बहस बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने 30 जुलाई को संसद में राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, ''जिसकी जाति का पता नहीं, वो गणना की बात करता है.''   राहुल गांधी संसद में अपने भाषणों के दौरान जातिगत जनगणना की बात करते रहे हैं. बजट पर चल रही बहस के दौरान भी राहुल ने संसद में ये मुद्दा उठाया था. मंगलवार को अनुराग ठाकुर ने कहा, ''ओबीसी, जनगणना की बात बहुत की जाती है. माननीय सभापति जी जिसकी जाति का पता नहीं, वो गणना की बात करता है.'' अनुराग ठाकुर की इस टिप्पणी पर लोकसभा में काफ़ी हंगामा हुआ और विपक्षी खेमे ने तीखी आपत्ति जताई. विपक्ष ने कहा कि अनुराग ठाकुर किसी से जाति कैसे पूछ सकते हैं. हंगामे के बीच राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा, ''उन्होंने मुझे अपमानित किया है, मुझे बोलने दीजिए. जितना आप लोग मेरी बेइज़्ज़ती करना चाहते हैं, आप ख़ुशी से करिए. आप रोज़ करिए. मगर एक बात मत भूलिए कि जातीय जनगणना को हम यहाँ पास करके दिखाएंगे. जितना बेइज़्ज़त करना है, करिए.'' अनुराग ठाकुर के इस भाषण पर अखिलेश यादव समेत इंडिया   गठबंधन के सांसदों ने विरोध जताया. दूसरी तरफ़ अनुराग ठाकुर के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर की तारीफ़ की है. अनुराग ठाकुर की जाति वाली टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर भी काफ़ी बहस हो रही है. कई लोग अनुराग ठाकुर की आलोचना कर रहे हैं. पत्रकार शीतल सिंह ने अनुराग ठाकुर ठाकुर का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, ''जाति आधारित श्रेष्ठता की अनुराग ठाकुर द्वारा बघारी गई, इस शेख़ी की बीजेपी को बहुत बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ेगी. राहुल गांधी के लिए यह अपमानजनक टिप्पणी वरदान साबित होगी.''   शीतल सिंह ने लिखा है, ''यह टिप्पणी देश की बहुसंख्यक आबादी में राहुल गांधी को स्वीकृति दिलवाएगी. जिन जाति के लोगों को हज़ारों साल से ऊंच-नीच का अपमान मिला है/मिलता है, यह टिप्पणी राहुल गांधी के लिए अपनापन पैदा करेगी.'' शीतल सिंह की इस टिप्पणी को रीपोस्ट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने लिखा है, ''वरदान साबित होगा या नहीं यह इस पर निर्भर करेगा कि राहुल और इंडिया गठबंधन कितनी कुशलता से इसे एक अस्त्र और आख्यान बना पाते हैं. लेकिन अनुराग ठाकुर का उच्च जाति अहंकार अपनी पूरी नग्नता में तो सामने आ ही गया है. वह भी संसद में. यह “देश के ग़द्दारों को गोली मारो …” के बाद दूसरी ग़लती है, जो भाजपा की बची-खुची वैचारिक आभा को काला करेगी.'' इंडिया गठबंधन के सांसदों का विरोध राहुल गांधी के विरोध दर्ज करने के बाद लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने कहा, ''इनको भाषण देने से पहले पर्ची आती होगी. हर बार पर्ची आती है. उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलते हैं. बोलकर हटते हो और फिर पर्ची आती है.'' इसके बाद विपक्ष के सांसदों का विरोध कम नहीं हुआ. स्पीकर की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल ये कहते भी दिखे कि सांसद के आसन के पास ना रहें और अपनी सीट पर बैठ जाएं .इस बीच राहुल गांधी ने फिर खड़े होकर कहा, ''जो भी इस देश में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की बात उठाता है, उसे गाली खानी ही पड़ती हैं. मैं ये सब गाली ख़ुशी से खाऊंगा. महाभारत में अर्जुन को सिर्फ़ मछली की आंख दिख रही थी. उसी तरह मुझे मछली की आंख दिख रही है. जातिगत जनगणना हम कराकर दिखाएंगे. आपको जितनी गाली देनी है, दीजिए. हम ख़ुशी से लेंगे.''   राहुल ने कहा, ''अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है. मगर मैं अनुराग ठाकुर से कोई माफ़ी नहीं चाहता हूं. मैं लड़ाई लड़ रहा हूं. मुझे माफ़ी नहीं चाहिए. जितनी आपको गाली देनी है, दे दीजिए.'' इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, ''माननीय मंत्री रहे हैं. बड़े दल के नेता हैं. बड़ी बात कर रहे थे. महाभारत, शकुनि ये सब बातें कह रहे थे. दुर्योधन तक यहां ले आए. मैं इनसे ये पूछना चाहता हूं कि आपने जाति कैसे पूछ ली, ये बताइए बस. आप जाति कैसे पूछ सकते हैं? पूछकर दिखाओ जाति तुम. कैसे पूछोगे जाति तुम. आप जाति नहीं पूछ सकते हैं?''   इस पर पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा- कोई इस सदन में किसी की जाति नहीं पूछेगा.  

विज्ञापन

जरूरी खबरें