BREAKING NEWS

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

37 CMO के हुए तबादले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: 01 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा: 17 अप्रैल से होगा रजिस्ट्रेशन, गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा की समीक्षा की

Admin Sun, Apr 16, 2023

अमरनाथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि सरकार सुचारू तीर्थ यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है… नईदिल्ली (ए)। अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने शेड्यूल जारी कर दिया है. इस साल एक जुलाई से यात्रा शुरू होगी और 62 दिनों तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ही जम्मू-कश्मीर को लेकर सुरक्षा की समीक्षा की थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक के एक दिन बाद यात्रा की घोषणा की गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार 14 अप्रैल को पवित्र तीर्थ यात्रा और रजिस्ट्रेशन की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आने वाले सभी भक्तों और सेवा प्रदाताओं को अच्छी स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा. तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले टेलीकॉम सेवाओं को चालू कर दिया जाएगा।”   उप राज्यपाल ने कहा कि यात्रा दोनों मार्गों-अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल से शुरू होगी. उपराज्यपाल ने इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) भक्तों के लिए सुबह और शाम की आरती (प्रार्थना) का सीधा प्रसारण भी करेग उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, ”यात्रा, मौसम और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए श्री अमरनाथ जी यात्रा का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें