: वंदे भारत के बाद अब लग्जरी ट्रेन पर सरकार का फोकस, 300 से ज्यादा ट्रेनें होंगी लांच
Admin Fri, Mar 31, 2023
भारत गौरव ट्रेन ‘देखो अपना देश’ थीम के तहत देश के अलग-अलग राज्यों-शहरों का भ्रमण कराती है. आइए आपको बताते हैं क्या है इंडियन रेलवे का प्लान और क्या सुविधाएं आपको मिलेंगी।वंदे भारत के बाद अब लग्जरी ट्रेन पर सरकार का फोकस, दौड़ेगी 300 गाड़ियां, यहां है पूरी डिटेल’देखो अपना देश’ थीम पर IRCTC चलाएगी 300 से ज्यादा भारत गौरव ट्रेनें: सूत्रइन दिनों सरकार का फोकस लग्जरी ट्रेनों की तरफ काफी बढ़ रहा है.
सुपरफास्ट हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन के बाद अब सरकार ‘भारत गौरव’ की और ट्रेनें लाने की तैयारी में है. इसका सीधा मकसद आम जनता तक लग्जरी का अहसास पहुंचना है. हाल ही में बताया गया है कि ‘देखो अपना देश’ थीम के तहत IRCTC यानि केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन जल्द ही 300 से ज्यादा गौरव ट्रेनें लॉन्च करेगी. सबसे बड़ी बात है ये इन ट्रेनों को एक साल यानी कारोबावंदे भारत और भारत गौरव ट्रेनों आम जनता को लग्जरी का अहसास कराती है. यानि ये ट्रेन किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है. भारत गौरव ट्रेन ‘देखो अपना देश’ थीम के तहत देश के अलग-अलग राज्यों-शहरों का भ्रमण कराती है. इतना होगा किराया‘देखो अपना देश’ के तहत इस ट्रेन का किराया थोड़ा सा ज्यादा हो सकता है. हालांकि, ये एक आपको टूर पैकेज देता है तो आपको शायद कम भी लग सकता है. इसका किराया AC टियर-2 में करीब 52,250 रुपए प्रति यात्री रहने का अनुमान है. वहीं, AC 1 TIER के लिए ये करीब 67,140 रुपए होगा.
फाइव स्टार जैसी मिलती हैं सुविधाएंबता दें इन ट्रेनों को मकसद भारत में टूरिज्म को बढ़ावा देना है. इस ट्रेन में सफर करने पर आपको फाइव स्टार जैसी फीलिंग आएगी. इस डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में आपको दो शानदार रेस्तरां, एक डीलक्स किचन, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, सेंसर से चलने वाले वॉशरूम फंक्शन, एक फुट मसाजर और एक मिनी लाइब्रेरी जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं.टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावाये ट्रेनें नॉर्थ ईस्ट के टूरिस्ट सर्किल पर चलेंगी. अगर आपको इसमें सफर करना है तो आप उत्तराखंड और मध्य प्रदेश टूरिस्ट सर्किल पर यात्रा कर सकेंगे. इससे टूरिज्म को तो बढ़ावा मिलेगा.
साथ ही इससे रेवेनुए भी काफी शानदार जेनेरेट होगा. इस समय देश में 15 से ज्यादा भारत गौरव ट्रेनें चलाई जा रही है. जिसको IRCTC के मास्टर प्लान के तहत इस साल बढ़ाकर 300 किया जायेगा।
विज्ञापन