: आखिर Flight में क्यों नहीं ले जा सकते थर्मामीटर? वजह जानकर यकीन नहीं होगा…
Admin Tue, Jul 4, 2023
आखिर Flight में क्यों नहीं ले जा सकते थर्मामीटर? वजह जानकर यकीन नहीं होगा…
Flight: हवाई जहाज (Flight) में आपने कभी न कभी सफर जरूर किया होगा और सफर के दौरान एयरपोर्ट पर चेकिंग की जाती है. और चेकिंग में तमाम तरह के इलेक्ट्रिक सामान और गैजेट्स को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती है. उन्हीं में से एक थर्मामीटर (Thermometer) है.
यह सुनकर जरूर अचंभा में पड़ गए होंगे कि ऐसा क्यों जरूर सोचने में यह बात अटपटी लग रही है कि, एक छोटा डिवाइस आखिर विमान और यात्रियों को क्या नुकसान पहुंचाएगा. हालांकि इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है. जिसके बारे में जानकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे.
बुखार मापने के लिए किया जाता है थर्मामीटर इस्तेमाल
बता दें कि थर्मामीटर (Thermometer) शीशे का बना एक छोटा सा डिवाइस होता है. जिसकी मदद से बुखार को मापा जाता है. लेकिन इस डिवाइस के बीच में पारा (Mercury) भरा होता है. जो आपके शरीर के तापमान को मापता है. तो आपको सरल शब्दों में समझा देगी प्लेन में थर्मामीटर को ले जाने से इसलिए मना किया जाता है. क्योंकि उस थर्मामीटर में जो पारा होता है. वह प्लेन के लिए खतरा बन सकता है. और प्लेन में बैठे यात्रियों की यात्रा में असुविधा आ सकती है.
प्लेन के लिए क्यों खतरनाक है पारा
मरक्यूरी वाला थर्मामीटर (Thermometer) जिसे आप प्लेन में कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन नहीं ले जा सकते हैं और इसका रीजन है कि, प्लेन के 80% पार्ट एलुमिनियम से बने होते हैं, और मरक्यूरी (Mercury) एक ऐसा मेटल है जो एलमुनियम के साथ मिलने पर उस एलमुनियम पर जंग लग जाता है और मरक्यूरी उसमें अपने आपको कंजू नहीं करता है. खास बात यह है यह तब तक उसे गलाता है जब तक की एलुमिनियम पूरी तरह से गल न जाए. इसीलिए प्लेन में थर्मामीटर ले जाना मना है.
फ्लाइट में ले जा सकते है इतना किलो सामान
अगर आप पहली बार हवाई यात्रा (Flight) करने का प्लान बना रहे है. तो आपको इस बात की जानकारी जरुर होनी चाहिए की आप अपने बैग में कितना सामान ले जा सकते है. अगर नहीं पता तो आज जान लें. बता दें कि, आप अपने हैंड बैग में 7 से लेकर 14 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं. वहीं चेक इन बैगेज में 20 से 30 किलोग्राम या 32 किलोग्राम तक ही सामान ले जा सकते है.
Cglive24 news Play Store YouTube channel news
विज्ञापन