: देश भारत में कैद 22 पाकिस्तानी रिहा, आटा-वाघा बॉर्डर से भेजा गया
Admin Sat, May 20, 2023
देश
भारत में कैद 22 पाकिस्तानी रिहा, आटा-वाघा बॉर्डर से भेजा गया
भारत में कैद 22 पाकिस्तानी नागरिकों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। इन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान भेजा गया। इस बात की जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग ने दी है। उच्चायोग ने कैदियों की फोटो ट्वीट की। बताया कि भारत में कैद 22 पाकिस्तानी नागरिकों को आज अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से वापस लाया गया। अन्य पाकिस्तानी कैदियों की सजा पूरी होने पर उनकी जल्द वापसी के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे।
इससे पहले 13 मई को पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर 198 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था, जिन्हें समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में पकड़ा गया था। दरअसल, अरब सागर में समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले मछुआरों पर संबंधित देशों के पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया जाता है और उन्हें लगभग छह महीने की अवधि के लिए दंडित किया जाता है।
Cglive24 news
विज्ञापन