वेतन और बकाया बोनस भुगतान को लेकर 600 श्रमिक हड़ताल पर : श्रमिक, 15 माह की बकाया वेतन और बोनस को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है
Vinod Prasad Fri, Apr 25, 2025
वेतन और बकाया बोनस भुगतान को लेकर 600 श्रमिक हड़ताल पर
एंकर,,, दुर्ग जिले के रसमदा में स्थित टॉप वर्थ स्टील संस्थान में पिछले 18 वर्षों से कार्यक्रम श्रमिक, 15 माह की बकाया वेतन और बोनस को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है,,,, संस्थान द्वारा बिना अनुमति के अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 तक 4 माह और अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 11 माह कल 15 माह तक संस्थान बंद रखा गया उसे दौरान 300 श्रमिकों को वेतन भुगतान किया गया लेकिन 600 श्रमिकों को ठेका श्रमिक कहकर भुगतान नहीं किया गया,,,

, यह श्रमिक कंपनी के बाहर टेंट लगाकर वहीं खाना बना रहे, खा रहे हैं और वही सो रहे हैं,श्रमिकों के समर्थन में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बांगडे, हिंद मजदूर सभा के एच. एस. मिश्रा दुर्ग जिला जनपद सदस्य नंदकुमार साहू डटे हुए हैं,,, इन सभी का कहना है कि श्रमिकों को उनका हक मिलना ही चाहिए,,,, जब तक उन्हें उनका बकाया वेतन और बोनस नहीं मिल जाता वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे,,, इधर मैनेजमेंट अड़ियल रवैया दिख रही है,,प्रशासन और विभाग विभाग बेसुध है।

विज्ञापन