2 लोगो की मोके पर मौत,गाड़ी के परखच्चे उड़ गए… : भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: कोहका में सुबह-सुबह खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार
भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: कोहका में सुबह-सुबह खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार,2 लोगो की मोके पर मौत,गाड़ी के परखच्चे उड़ गए…
भिलाई में हुआ हादसा इतना भीषण था कि 1युवक और 1 युवती की मौके पर ही मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह ओवर-स्पीड बताई जा रही है। घटना कोहका अवंती चौक इलाके की है। इस हादसे में दो लोगो की मौके पर मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नंदनी रोड निवासी युवक और सेक्टर 7 निवासी युवती के रूप में हुई है। हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग बताया जा रहा है। गाड़ी अनबैलेंस होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे कर जांच कर रही है। मृतकों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार है। मामले की जांच की जा रही है।


विज्ञापन