BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई स्टील प्लांट ने सड़क सुरक्षा के लिए शासन को दिए 1 करोड़ रूपये, जिले में लगेंगे CCTV कैमरे

भिलाई स्टील प्लांट ने सड़क सुरक्षा के लिए शासन को दिए 1 करोड़ रूपये, जिले में लगेंगे CCTV कैमरे भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग की ओर से आज 06 दिसम्बर 2024 को मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता ने एडिशनल एसपी दुर्ग अभिषेक झा की उपस्थिति में जिलाधीश, दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी को 1 करोड़ रूपये का चेक दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु सौंपा। [caption id="attachment_8757" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र से सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) आर गर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) सुशील कामड़े उपस्थित थे। भिलाई इस्पात संयंत्र ने पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर यह राशि प्रदान की है। दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने की एक योजना प्रस्तावित है। इस योजना में सहयोग करने हेतु पुलिस प्रशासन ने भिलाई इस्पात संयंत्र से सहयोग की अपेक्षा की थी। इसे ध्यान में रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग की ओर से उपरोक्त राशि का चेक प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्पात नगरी भिलाई सहित दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे की माॅनिटरिंग की अत्यंत आवश्यक हो गई है। कैमरा सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराता है। इसे ध्यान में रखते हुए यह परियोजना लाई जा रही है।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें