BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: 10 सालों तक दिया साथ, अब BJD ने क्यों मोड़ लिया मुंह.... नवीन पटनायक ने कहा, भाजपा को नहीं देंगे कोई समर्थन

10 सालों तक दिया साथ, अब BJD ने क्यों मोड़ लिया मुंह.... नवीन पटनायक ने कहा, भाजपा को नहीं देंगे कोई समर्थन भुवनेश्वर. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को अपनी पार्टी के नौ राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक की और उनसे 27 जून से शुरू होने वाले संसद के ऊपरी सदन के आगामी सत्र के दौरान एक ‘जीवंत और मजबूत’ विपक्ष की भूमिका निभाने का आह्वान किया. बैठक में पटनायक ने सांसदों से राज्य के हितों से संबंधित मुद्दों को उचित तरीके से उठाने को भी कहा.cglive24news बीजद का यह मुखर रुख न केवल पिछले 10 वर्षों में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को बाहर से समर्थन प्रदान करने के बाद आया है, बल्कि लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले मार्च में गठबंधन वार्ता टूटने के बाद भी आया है. बीजद ने अपने पूर्व सहयोगी भाजपा को मोदी सरकार के पहले दो कार्यकालों में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने में मदद की थी, जब उसके पास राज्यसभा में पर्याप्त संख्याबल नहीं था.cglive24news बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा में पार्टी के नेता सस्मित पात्रा ने कहा, “इस बार बीजद सांसद केवल मुद्दों पर बोलने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, अगर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ओडिशा के हितों की अनदेखी करती है तो वे आंदोलन करने के लिए दृढ़ हैं.”cglive24news उन्होंने कहा कि ओडिशा को विशेष दर्जा देने की मांग उठाने के अलावा बीजद सांसद राज्य में खराब मोबाइल कनेक्टिविटी और बैंक शाखाओं की कम संख्या का मुद्दा भी उठाएंगे. पात्रा ने कहा, “पिछले 10 सालों से ओडिशा की कोयला रॉयल्टी में संशोधन की मांग को केंद्र सरकार ने नजरअंदाज किया है. इससे राज्य के लोगों को भारी नुकसान हो रहा है और वे अपने हक के हिस्से से वंचित हैं.”cglive24news उन्होंने कहा कि राज्यसभा में नौ सांसद मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेंगे. जब पात्रा से पूछा गया कि क्या बीजद भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को मुद्दा आधारित समर्थन देने के अपने पहले के रुख पर कायम रहेगी, तो उन्होंने कहा, “अब भाजपा को कोई समर्थन नहीं, केवल विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. हम ओडिशा के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.”cglive24news बाद में पात्रा ने पीटीआई से कहा, “भाजपा को समर्थन देने का कोई सवाल ही नहीं है. बीजद अध्यक्ष ने हमसे कहा कि अगर राजग सरकार ओडिशा की वास्तविक मांगों को नजरअंदाज करना जारी रखती है, तो हमें एक मजबूत और जीवंत विपक्ष के रूप में काम करना चाहिएcglive24news [caption id="attachment_7274" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] [caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] [caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] Cglive24 news  

विज्ञापन

जरूरी खबरें