BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई के इन दो बार में मिला फंगस लगा चिकन और फिश… चखने में परोसने की थी तैयारी

भिलाई के इन दो बार में मिला फंगस लगा चिकन और फिश… चखने में परोसने की थी तैयारीकिचन में पल रही थी बीमारी; निगम ने मारा छापा, इस होटल में बासी मिठाई भी मिला, हजारों का जुर्माना सीजी लाइव 24 न्यूज रिसाली। दुर्ग जिले के भिलाई में निगम ने दो बार और एक होटल में छापा मारा है। आपको बता दें, रिसाली निगम ने बार-रेस्टोरेंट में दुषित खाद्य सामाग्री मिलने पर रिसाली निगम ने संचालक से कुल 16000 जुर्माना वसूला। क्षेत्र के दो बीयर बार में मछली और चिकन में फंगस लगने पर जब्त किया। वहीं एक रेस्टोरेंट में बदबूदार मिठाई को जब्त कर विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई। दुषित खाद्य सामाग्री से होने वाले बीमारी की रोकथाम के लिए निगम आयुक्त मोनिका वर्मा अभियान चला रही है। बासी मिठाई और फंगस लगे चिकन, मछली मिले निगम के अधिकारी गुरूवार की सुबह आजाद मार्केट स्थित तिलक डेयरी पहुंचे। यहां पर डेयरी संचालक ऐसी मिठाई को बेचने रखा था, जिसमे से दुर्गन्ध उठ रही थी। अधिकारी उस समय हतप्रभ रह गए जब ब्लू हैवन बार के भीतर रखे फ्रिजर को खोला। फ्रिजर से फंगस लगे चिकन, मछली और ग्रेवी को जब्त किया गया। इसी तरह अंगूरी बार से भी दूषित खाद्य सामाग्री को जब्त किया गया। बार संचालक दुषित खाद्य सामाग्री को ग्राहक को परोसने रखा था। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा, अमित चंद्राकर, मंगल कुर्रे, बिरेन्द्र देशमुख, विवेक रंगनाथ, टेकराम आदि शामिल थे। किचन की सफाई करने अल्टीमेटम निगम अधिकारियों ने जांच के दौरान बार-रेस्टोरेंट की सफाई को भी चेक किया। किचन की दीवार पर भट्ठी से खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं डस्ट की मोटी परत पाई गई। जिसे साफ करने 3 दिन का समय दिया गया है। दोबारा जांच में गंदगी मिलने पर दो गुना अर्थदण्ड वसूल करने की चेतावनी दी गई। बार में डेंगू का खतरा बार संचालक शराब, कोल्ड्रींक की बोतल को खुले स्थान पर एकत्र कर रखे थे। इन्ही बोतल में बारिश का पानी जमा हो रहा था। निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी भरे बोतल को पहले खाली कराया। बाद में बोतल को उलटकर या फिर ढक्कन लगाकर रखने हिदायत दी। मच्छर का लार्वा मिलने पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। जाने किस पर कितना जुर्माना?   -तिलक डेयरी – 1000 -ब्लूहैवन बार – 10000 -अंगूरी बार – 5000 सीजी लाइव 24 न्यूज

विज्ञापन

जरूरी खबरें