BREAKING NEWS

9,580 करोड़ के मिले प्रस्ताव

शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब

देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

बालोद-धमतरी मार्ग पर एक बाइक सवार की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते : छत्तीसगढ़ के बालोद-धमतरी मार्ग पर एक बाइक सवार की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद-धमतरी मार्ग पर एक बाइक सवार की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिना पीछे देखे अचानक बाइक मोड़ने पर वकील की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बैरियर से जा टकराई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

बालोद पुलिस के अनुसार जमरुआ निवासी अधिवक्ता सेवंत साहू सोमवार दोपहर 12 बजे अपनी कार से बालोद जिला न्यायालय जा रहे थे। रास्ते में जगतरा के पास आगे चल रहे एक बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक बिना संकेत दिए अचानक बाइक घुमा दी।

अचानक सामने आए वाहन से बचने के प्रयास में अधिवक्ता की कार पहले बाइक से टकराई फिर सीधे बैरियर में जा घुसी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच बाइक चालक बिना कुछ कहे वहां से निकल गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें