: IND vs SL highlights: रिकॉर्ड 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, लगातार 13 जीत के बाद श्रीलंका की पहली बार
Admin Wed, Sep 13, 2023
IND vs SL highlights: रिकॉर्ड 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, लगातार 13 जीत के बाद श्रीलंका की पहली बार
Asia Cup 2023 को उसका पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को सुपर-फोर के बेहद रोमांचक मैच में हराते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इसी के साथ डिफेंडिंग चैंपियंस श्रीलंका का इस साल चला आ रहा लगातार 13 वनडे जीत का सिलसिला ही टूट गया
कोलंबो: एक लो स्कोरिंग पर बेहद रोमांचक मैच में श्रीलंका को हराते हुए भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ श्रीलंका का लगातार 13 वनडे से चला आ रहा विजयरथ भी थम गया। रोहित एंड कंपनी की यह लगातार दो दिन में दूसरी जीत है क्योंकि मैन इन ब्लूज ने एक दिन पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट पर 356 रन बनाकर रिकॉर्ड 228 रन से फतह हासिल की थी। आज टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने दुनिथ वेलालागे (40 रन पर पांच विकेट) और चरिथ असलंका (18 रन पर चार विकेट) के करियर के बेस्ट प्रदर्शन के आगे घुटने टेकते हुए 49.1 ओवर में सिर्फ 213 रन ही बनाए। जवाब में श्रीलंका ने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी, लेकिन 41.3 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गया और 41 रन से पीछे रह गया। भारत के कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह को 2-2 तो मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या की झोली में एक-एक विकेट आया।
11वीं बार फाइनल खेलेगा भारत
1984 में खेले गए एशिया कप के पहले एडिशन में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम कुल मिलाकर अपना 11वां फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। भारत ने 1984 के अलावा 1988, 1990, 1995, 1997, 2004, 2008, 2010, 2016, 2018 और अब 2023 के फाइनल में जगह बनाई, जिसमें 2016 और 2022 का एडिशन टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। टीम इंडिया के नाम सबसे ज्यादा सात बार एशिया कप जीतने का भी रिकॉर्ड है। हमारे शेर 1984, 1988, 1990, 1995, 2010, 2016 और 2018 में चैंपियन बने।
Cglive24 news
Cglive24 news
विज्ञापन