: Asia Cup 2023 : ‘सिराज’ के सामने ढहा श्रीलंका, 10 विकेट से हराया, एशिया कप पर ‘इंडिया’ का 8वीं बार कब्जा
Admin Sun, Sep 17, 2023
Asia Cup 2023 : ‘सिराज’ के सामने ढहा श्रीलंका, 10 विकेट से हराया, एशिया कप पर ‘इंडिया’ का 8वीं बार कब्जा
भारतीय क्रिकेट टीम
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023: भारत ने रविवार को एशिया कप 2023 जीत लिया। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा। इंडिया ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। कोलंबो के मैदान पर खेले गए फाइनल में मोहम्मद सिराज ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। सिराज ने एक ओवर में चार शिकार कर श्रीलंका की कमर तोड़ी।
हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 50 रन पर सिमट गई। यह स्कोर श्रीलंका का भारत के सामने सबसे कम वनडे टोटल है। भारत ने महज 6.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। बतौर ओपनर उतरे शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 27 और ईशान किशन ने 18 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। भारत की ऐतिहासिक जीत पर देश में जश्न का माहौल है।
पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंका को पहला झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल परेरा (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद, सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर ओपनर पथुम निसांका (2), तीसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा (0), चौथी गेंद पर चरिथ असलंका (0) और छठी गेंद पर धनंजय डीसिल्वा (4) को अपने जाल में फंसाया। सिराज ने छठे ओवर में कप्तान दासुन शनाका (0) और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस (17) को आउट किया। मेंडिस ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 16वें ओवर में प्रमोद मदुशन (1) और मथीशा पथिराना (0) अपना शिकार बनाकर श्रीलंका पारी को समेटा। दुशान हेमंथा 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
Cglive24 news
Cglive24 news
विज्ञापन