: आरक्षण में कटौती से नाराज ओबीसी वर्ग, चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ करने दी चेतावनी
Tue, Dec 31, 2024
आरक्षण में कटौती से नाराज ओबीसी वर्ग, चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ करने दी चेतावनी
नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण में कटौती से नाराज ओबीसी समाज ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ करने चेतावनी दी.सीजीलाइव24नयूज
कांकेर : नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण पर कटौती से पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज नाराज है. ओबीसी वर्ग समाज ने आज बस्तर संभाग महाबंद का ऐलान किया है. समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए माकड़ी के पास चक्काजाम कर सड़क पर बैठे हुए हैं,जिसके चलते आज सुबह से सभी दुकानें बंद हैं और आवागमन भी बाधित है.पिछड़ा वर्ग समाज करेगा उग्र आंदोलन : पिछड़ा वर्ग समाज का कहना है कि सरकार द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में जो आरक्षण तय किया गया है, उसे निरस्त किया जाए. दोबारा से आरक्षण कराकर ओबीसी समाज को आरक्षण का लाभ दिया जाए. समाज का कहना है कि यदि धरना प्रदर्शन, बस्तर बंद और चक्का जाम के बाद भी पिछड़ा वर्ग समाज की मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती है, तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन पिछड़ा वर्ग समाज करेगा.
चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ करने दी चेतावनी सीजी लाइव 24न्यूज विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव आगामी दिनों में संपन्न होगा. इस चुनाव में पिछड़ा वर्ग समाज की सीटों को काटा गया है. आरक्षण की प्रक्रिया में पिछड़ा वर्ग समाज को नुकसान झेलना पड़ा है, जिसके कारण पिछड़ा वर्ग समाज ने आज 30 दिसंबर को बस्तर संभाग बंद करने का आह्वान किया है. : हरेश चक्रधारी, प्रमुख, पिछड़ा वर्ग समाज
सरकार का सूपड़ा साफ कर समाज जवाब देगा":ओबीसी वर्ग समाज के हरेश चक्रधारी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण हुआ है. पिछड़ा वर्ग समाज पिछले कई वर्षों से मांग कर रहा है कि हमें 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए. लेकिन सरकार ने हमारे आरक्षण को बढ़ाने के बजाए कम कर दिया है. लगभग शून्य पर ला दिया है. हमारी मांग है कि पार्षदों के लिए पहले जो पिछड़ा वर्ग का आरक्षण हुआ है, उसे निरस्त किया जाए. फिर से पिछड़ा वर्ग का आरक्षण कर 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए.आज आंदोलन के जरिए सरकार को जगा रहे हैं. यदि सरकार नहीं जागती है तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन होगा. आंदोलन से भी सरकार नहीं मानेगी तो अभी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है. उसमें भारतीय जनता पार्टी की अहंकारी सरकार का सूपड़ा साफ कर पिछड़ा वर्ग समाज इसका जवाब देगा : हरेश चक्रधारी, समाज प्रमुखपिछड़ा वर्ग समाज को कांग्रेस का समर्थन :प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर शुरू से ही पिछड़ा वर्ग समाज नाराज जता रही है. पिछड़ा वर्ग समाज का कहना है कि इस चुनाव में पिछड़ा वर्ग समाज की सीटों को काटा गया है. पिछड़ा वर्ग समाज प्रदेश भर में प्रदर्शन कर आरक्षण में बदलाव का फैसला वापस लेने की मांग कर रही है. वहीं, अब पिछड़ा वर्ग समाज के इस मांग का कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है. सीजी लाइव 24न्यूज
: दुर्ग में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, सिर-माथे पर चोट, 2 की हालत नाजुक दुर्ग1 दिन पहले
Mon, Dec 30, 2024
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कुछ देर बाद कार में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक हादसे में अमित ताम्रकार (30) की मौत हुई है, जो दुर्ग के तमेरपारा निवासी था। वहीं आदित्य कसेर (33) की भी जान गई है, जो धमधा के वार्ड-13 का निवासी था। हादसे में किसी के सिर तो किसी के माथे पर गंभीर चोट लगी है।
हादसे के बाद कार में लगी आग
दरअसल, कार क्रमांक CG 07 BK 7387 में 4 दोस्त सवार होकर दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। शनिवार रात करीब 11.30 बजे मेडेसरा गांव के पास बने पावर ग्रिड के पास कार बेकाबू हो गई। कार में आग लगने से पेड़ भी जल गया है। हालांकि समय रहते सभी को कार से बाहर निकाल गया। सीजी लाइव 24न्यूज
वहीं, कार में पीछे बैठे अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डायल-112 की मदद से दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों घायलों को भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
मामले में पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था। कार की कबाड़ में तब्दील हो गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की जानकारी घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में उधार की कार को हादसे के बाद आग लगाने की घटना सामने आई है। दरअसल एक युवक पहचान वाले से कार मांग कर ले गया था, रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसे बनवाने को लेकर विवाद हो गया। थाने में शिकायत करने पर आरोपी ने कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर