: एक्टर सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को लेने के लिए देर रात मुंबई पुलिस दुर्ग स्टेशन स्थित आ आरपीएफ पुलिस पहुंची गई है।
Sun, Jan 19, 2025
: भिलाई नगर, 17 जनवरी। भिलाई के जेपी नगर स्कूल के पास स्थित एक कैटरिंग गोदाम में आज शाम लगभग 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस गोदाम में लगभग 10 से अधिक गैस सिलेंडर रखे हुए थे। जिनमें से चार-पांच गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए जिससे आग ने और भयावह रूप ले लिया। कुछ सिलेंडर आगजनी के बाद ब्लास्ट के दौरान बाहर की ओर भी फेंका आए हैं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। केटरिंग गोदाम के बगल में वेल्डिंग शाप है गनीमत यह रही कि वहां तक आग फैलने के पहले उसे रोक लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि की फिलहाल सूचना नहीं है, मगर गोदाम के भीतर रखा सिलेंडर, खाद्य सामग्री, राशन का सामान, गद्दे रजाई आदि जल कर राख हो गए हैं।
Sat, Jan 18, 2025
: भिलाई। शनिवार की सुबह-सुबह जिम जाने निकली युवती सड़क हादसे का शिकार हो गई। फोरलेन के मेन लेन से रायपुर की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर पैदल जा रही युवती को जोरदार ठोकर मारते हुए निकल गई। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए रवाना किया। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती की पहचान बाजार चौक भिलाई-3 निवासी सौम्या तिवारी पिता कमलेश तिवारी ( 23) के रूप में हुई है। सौम्या तिवारी रोज की तरह शनिवार की सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच जिम के लिए निकली। जनता स्कूल के सामने सामने मिडिल कट से निकलकर सर्विस लेन पर पैदल चल रही थी। इस दौरान रायपुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने जलाराम होटल के पास सर्विस लेन पर उतरकर उसे ठोकर मार दी और कुचलते हुए फिर से मेन लेन पर चढ़कर रायपुर की ओर भाग गया। हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने आवाज भी दी लेकिन वाहन चालक नहीं रुका। हादसे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की तत्काल पुरानी भिलाई थाने में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल भेजा। वहीं हादसे की सूचना के बाद युवती के परिजनों में शोक की लहर है। इधर शुरुआती जांच में सड़क पर टायर के निशान देखकर पुलिस आशंका लगा जता रही है कि यह किसी ट्रक या भारी वाहन के निशान है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में लगी हुई है।
Sat, Jan 18, 2025
जरूरी खबरें