BREAKING NEWS

, शिक्षक की मौके पर मौत, ड्यूटी जाते समय हुए हादसे के शिकार……

इस वजह से लिया गया फैसला, जानिए अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित…..

इन जिलों में गरज-चमक, बिजली और बारिश की चेतावनी

ठंडी फुहारों से यात्रियों को मिली बड़ी राहत

थार पर पुलिस का लोगो लगाकर करता था स्टंट, अब काट रहा जेल की चक्की

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: गदर 2 मूवी देखकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या

दुर्ग गदर 2 फिल्म के चलते दुर्ग में एक हत्या हो गई। बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आईटीआई ग्राउंड की है। शुक्रवार देर रात बदमाशों ने युवक बेरहमी से पिटाई कर दी गंभीर हालत में उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक मलकीत सिंह की मौत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, सिख समाज और भाजपा के लोगों ने थाने का घेराव कर दोषियों को फांसी की सजा और पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर समाज के लोगों ने हाइवे में चक्काजाम कर दिया है। की Durg Crime Breaking: दरअसल पूरा मामला खुर्सीपार थानाक्षेत्र का है। जहां गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह के बेटे 35 वर्षीय मलकीत सिंह उर्फ वीरू रात में जब गदर 2 मूवी देखकर लौट रहा था तभी आईटीआई मैदान के पास कुछ लड़कों ने उसे रोका लिया था। मारपीट से घायल मलकीत को रायपुर में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आपको बता दें कि जिस आईटीआई ग्राउंड में मारपीट हुई वो नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है।यहां आपराधिक किस्म के लोग हर समय देर रात तक नशा करते हुए बैठे रहते हैं। इस दौरान कोई अकेला मिलता है तो वो लोग उससे रूपये की मांग कर मारपीट भी करते हैं। मलकीत सिंह निवासी दुर्गा मंदिर के पास गौतम नगर खुर्सीपार शुक्रवार रात बाइक से मूवी देखकर घर लौट रहा था। देर रात जैसे ही वो खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई मैदान के पास पहुंचा करीब 5-6 लड़कों ने उसे रोक लिया।रोकते ही वो लोग उससे गाली गलौज करने लगे। जब मलकीत ने विरोध किया तो उसको चाकू टिका जमकर पीटा गया। आरोपी मलकीत को वहीं अधमरा छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर घर वाले मौके पर पहुंचे और और उसे तुरंत खुर्सीपार के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मलकीत ने देर रात दम तोड़ दिया। मलकीत के पिता सरदार कुलवंत सिंह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। घटना के बाद से पूरे सिख समुदाय में रोष व्याप्त है।गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य और सिख समुदाय के लोग और बीजेपी के जिला अध्यक्ष बृजेश ब़िजपुरिया, पार्षद और श्री राम जन्मोत्सव समिति के युवा अध्यक्ष मनीष पांडे सहित बड़ी संख्या में खुर्सीपार थाने पहुंचे हुए हैं। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ की मांग को लेकर थाने का घेराव शुरू कर दिया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए एएसपी संजय ध्रुव और दूसरे थानों को बल भी वहां पहुंच, वही एडिशनल एसपी संजय ध्रुव का कहना है कि घटना के बाद तुरंत ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है इसमें चार आरोपी को फिलहाल अब तक गिरफ्तार किए हैं, बाकियों की पता लगाया जा रहा है। आरोपी बल्लू बिहार, फैजल, तस्वीर खान, तरुण निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनकी मांगों को लेकर शासन स्तर पर बात किया जा रहा है। बाईट- संजय ध्रुव, एएसपी दुर्ग शहर

विज्ञापन

जरूरी खबरें