दुर्ग पुलिस एक्शन कटरबाज : दुर्ग जिले में बढ़ते चाकूबाजी और कटर से हमले की घटनाओं पर लगाम
दुर्ग जिले में बढ़ते चाकूबाजी और कटर से हमले की घटनाओं पर लगाम लगाने दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने थानेदारों को सख्त कार्यवाई के निर्देश दिए हैं वही सोशल मिडिया पर तलवार, चाकू लेकर पोस्ट करने वालों और राह चलते लोगो को चाकू की नोक पर धमकाने वालो पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाई की जा रही है। एसपी के निर्देश के बाद जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में 3 आरोपीऔर 3 नाबालिको पुलिस ने गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए सभी आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधात्मक हथियार बरामद किये गए है ।

वीओ - सोशल मिडिया में निरंतर सक्रिय रहने वाले एवं तलवार, चाकू लेकर पोस्ट करने वालो पर दुर्ग पुलिस अब निगरानी रख रही है। सोशल मिडिया एकाउन्ट खंगाल कर तलवार एवं चाकू के साथ पोस्ट करने वालों को चिन्हांकित व्यक्तियों के पतासाजी भी कर रही है। जिसके तहत 6 आरोपियो को पकड़ा कर कार्यवाइ के8 गई है। ये सभी अलग अलग थाना क्षेत्र में लोगो को डरा धमका रहे थे।जिसमें मोहन नगर थाना क्षेत्र में सब्जी मंण्डी धमधा रोड पर


दुर्ग के जयंती नगर निवासी आरोपी लीलाधर उर्फ सोनू रास्ते में आने-जाने वाले आम राहगीरों को चाकू लेकर धमका रहा है ।थाना छावनी क्षेत्र में होण्डा शो रूम के पास भिलाई निवासी आरोपी देवेन्द्र सोनकर चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था वहीं आरोपी केम्प 2 निवासी मोहम्मद चांद केनाल रोड आईटीआई के पास आम लोगों को चाकू लेकर डराने-घमकाने की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना जामुल क्षेत्र में घासी दास नगर थाना वैशाली नगर क्षेत्र में नाबालिक द्वारा अपने इंस्टाग्राम सोशल मिडिया एकाउन्ट पर चाकू साथ अपना फोटो पोस्ट किया था। और चाकू को दक्षु बाडी मंदिर के पास से जप्त किया है। वहीं खुर्सीपार डबरापारा चौक के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में घुम रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन