BREAKING NEWS

जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी

ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती

, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रहीं : युवतियों पर हमला, छेड़छाड़ के बाद मारपीट

महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रहीं युवतियों पर हमला, छेड़छाड़ के बाद मारपीट

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव घाट इलाके में बीती रात बदमाशों ने आतंक मचाते हुए बर्थडे पार्टी से लौट रही वालीबॉल खिलाड़ी युवतियों के साथ पहले छेड़छाड़ की फिर विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने धारदार हथियार से एक युवती की उंगली तक काट दी वही उक्त घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी है कि पीड़ित युवतियां बिलासपुर और कोरबा जिले की रहने वाली हैं जो रायपुर में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थीं और रात को महादेव घाट क्षेत्र से लौट रही थीं। उसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें घेरकर छेड़खानी शुरू कर दी इस दौरान जब युवतियों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया और एक युवती पर धारदार हथियार से वार कर उसकी उंगली काट दी।

पुलिस जांच में जुटी, शिकायत का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई वही दूसरी ओर पुरानी बस्ती पुलिस की माने तो फिलहाल घायलों का इलाज जारी है, अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही शिकायत प्राप्त होगी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

जरूरी खबरें