BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना

आज जांजगीर-चांपा जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात….

G-7 समिट में होगी अहम मुलाकात

5 जवान शहीद; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: आज छत्तीसगढ़ में अमित शाह: रात में जवानों के साथ कैंप में ही रहेंगे

Admin Fri, Mar 24, 2023

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे. शाम 5 बजे एयरफोर्स के विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर से करनपुर के कोबरा 201/204 बटालियन के कैंप जाएंगे, जहां असफर और जवानों से मुलाकात कर कैंप में ही रात्रि विश्राम करेंगे. 25 मार्च को सुबह 10:15 बजे CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को सुबह 11 बजे सुकमा के पोटकपल्ली कैंप में जवानों से मुलाकात करें गे इसके बाद 12ः30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचकर हेलीकाप्टर से नागपुर के लिए रवाना होंगे. CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में जवान परेड करेंगे. इसके साथ कई और कार्यक्रम आयोजित होंगे. गृहमंत्री के दो दिन के दौरे को लेकर फोर्स भी अलर्ट है. जवान लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं. देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) को वामपंथी उग्रवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों और जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियानों के तीन मुख्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया है. पिछले साल जम्मू में सीआरपीएफ ने अपना 83वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया था. वहीं इस साल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लगे करणपुर में CRPF मुख्यालय में पहली बार CRPF अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस कार्यक्रम में देशभर के सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे और नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से बातचीत करेंगे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें