BREAKING NEWS

किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

56 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की, युवाओं को दिए क्रिकेट किट

के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम

मानव बुद्धि का विकल्प नहीं - डेका

रायपुर, दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ में 5 अलग – अलग जिलों में ED की रेड

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: मकान की खुदाई के दौरान मिले 240 चांदी के सिक्के, मजदूर ने पुलिस को सौंपे

Admin Fri, Apr 21, 2023

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं। ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं। बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मजदूर हल्के अहिरवार को मौके से सिक्के मिले, वह सिक्के अपने घर ले गया मगर रात भर उसे नींद नहीं आई। आखिरकार उसने ये सिक्के पुलिस को सौंपने का फैसला किया। कोतवाली थाने के प्रभारी विजय राजपूत ने संवाददाताओं को बताया कि बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले हल्के अहिरवार ने पुलिस को ये सिक्के सौंपे हैं। उसने बताया है कि मंगलवार को मकान की खुदाई के दौरान उसे ये सिक्के एक मटके में मिले थे। पहले वह घर ले गया लेकिन बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक ये सिक्के विक्टोरिया रानी के कार्यकाल के हैं और बाजार में प्रति सिक्के की कीमत आठ सौ रुपये से ज्यादा की आंकी गई हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। Cglive24 nwes

विज्ञापन

जरूरी खबरें