BREAKING NEWS

गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में युवक ने किया ऐसा काम, वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान

बिलासपुर से दिल्ली शाम की डायरेक्ट उड़ान इस दिन से चालू…

दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी

पर बड़ी कार्रवाई, इस गांव के 52 लोग गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CRIME : चरित्र शंका में पति बना हैवान : कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

Vinod Prasad Wed, Apr 22, 2026

बिलासपुर।  जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम रिस्दा बस्तीपारा निवासी 65 वर्षीय जीवन नोरगे ने दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के भीतर महिला का शव मुंह के बल पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरे घाव के निशान थे और आसपास खून बिखरा हुआ था। घटनास्थल से टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी जीवन नोरगे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें