BREAKING NEWS

जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी

ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती

, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: BHILAI : नींबू खरीदने जा रहे 55 वर्षीय साइकिल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Admin Fri, Mar 10, 2023

112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक को सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।BHILAI. छत्तीसगढ़ प्रदेश के भिलाई शहर में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल एक तेज रफ्तार से आती ट्रक ने साइकिल सवाल को कुचल दिया। जिससे साईकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।मामला दुर्ग जले के सुपेला थाना क्षेत्र का है। यहां आज शुक्रवार को सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुपेला घड़ी चौक पर एक साइकिल सवार को तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि मृतक 55 वर्षीय खड़क सिंह नींबू का व्यापार करता था। आज सुबह भी वह साइकिल से होलसेल बाजार में नींबू खरीदने जा रहा था। जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।सड़क हादसा के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक को सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें