BREAKING NEWS

सिलबट्टे से वारकर पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…!!

खुशियां मातम में बदलीं; बाराती गाड़ी पलटने से 2 की दर्दनाक मौत, कई घायल

सवार एक युवक की मौत, दो घायल

कार्बन फैक्ट्री में केमिकल टैंक फटा, फैला गर्म लावा; बड़ा हादसा टला

रायपुर में रैली; CM साय बोले- बुलाएंगे विशेष सत्र

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG NEWS: महिला आरक्षण बिल पर BJP का जनआक्रोश, : रायपुर में रैली; CM साय बोले- बुलाएंगे विशेष सत्र

Vinod Prasad Tue, Apr 21, 2026

रायपुर |  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर भाजपा ने रायपुर में जोरदार जनआक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा की यह यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा में एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार बड़े कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से लेकर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक महिला नेतृत्व को सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण जरूरी था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे पास नहीं होने दिया और देश की 70 करोड़ महिलाओं को धोखा दिया है। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े, लक्ष्मी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें