: नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया, रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली में 4-5 को नहीं आएगा पानी
नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया, रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली में 4-5 को नहीं आएगा पानी
नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्चस्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगी।
सीजीलाइव24 न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम ९ भिलाई (Nagar Palik Nigam Bhilai) के 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र से निगम भिलाई एवं रिसाली क्षेत्र में जलप्रदाय किया जाता है। 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित उच्चस्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के परिसर में लिकेज हो गया है।
इसके कारण 24 घंटे पानी का बहाव हो रहा है। पाइप लाइन 800 एम.एम. डाया का होने के कारण संधारण में लगभग 24 घंटे लगने की संभावना है। पाइप लाइन संधारण हेतु आवश्यक सामग्री संग्रहित कर ली गई है। सीजी लाइव 24न्यूज
पाईप लाईन संधारण 3 जनवरी को किया जाएगा। जिससे दिनांक 4.01.2025 एवं 05.01.2025 को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खहरिया एवं नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्चस्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगी। संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय किया जाएगा
विज्ञापन