: विवाहिता ने डंडे से वार कर ली पति की जान:
विवाहिता ने डंडे से वार कर ली पति की जान: हत्या का कारण जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान
दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती शंकर पारा में
एक विवाहिता ने अपने ही पति की डंडे से
मार कर हत्या कर दी।
इससे पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।
अचानक किसी ने इसकी सूचना नेवई थाने को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला
कविता साहू को अरेस्ट कर लिया।
यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
संजय ध्रुव ने दी। उन्होंने बताया कि
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मृतक का नाम गुमान साहू पिता
सहसराम साहू बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर
उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
दरअसल गुमान साहू और कविता साहू पति -पत्नी बताए जा रहे हैं।
काफी अरसे से गुमान ने कविता को छोड़कर किसी अन्य महिला
के साथ दूसरी शादी कर ली थी। तो वही कविता साहू ने भी किसी
दूसरे युवक को तलाश लिया। जब कविता साहू उस युवक से शादी
करने की तैयारी ही कर रही थी, कि ये बात गुमान साहू को बता चल
गई। उसने कविता साहू के नए प्रेमी के घर जाकर कविता साहू के
चरित्र को लेकर जमकर लांक्षन लगाया। इसके चलते कविता की
शादी टूट गई।
शादी टूटने के बाद कविता साहू अपने पिता को लेकर
अपनी ससुराल आई । कविता के पिता अपने दामाद
गुमान से अपना-अपना जीवन अलग-अलग जीने की
बातें कर ही रहे थे कि कविता तैश में आ गई। उसने
वहीं पास पड़ा मोटा सा डंडा उठाकर अपने पति
गुमान के सिर पर दे मारा। डंडे की तेज चोटगुमान के सिर पर लगी और उसकी मौके पर
ही मौत हो गई। यह जानकारी नगर पुलिस
अधीक्षक भिलाई नगर अशोक राखेचा ने दी।
उन्होंनंे बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार
कर लिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही
Cglive24 News
Cglive24 News
विज्ञापन