: दुर्ग बेमेतरा हिंसा भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री गृहमंत्री व खाद्य मंत्री का सुपेला गद्दा चौक में भाजयुमो द्वारा पुतला दहन
Admin Wed, Apr 12, 2023
भिलाई नगर 11 अप्रैल 2023। बेमेतरा हिंसा में भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या एवं भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं खाद्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आज सुपेला गदा चौकमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री बिजुरिया जी की उपस्थिति में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा अपना विरोध जताकर पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान सभी ने प्रदेश की चरमराई हुई कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया। साथ ही प्रदेश के खाद्यमंत्री द्वारा जन-जन को झकझोर देने वाली इस घटना को छोटी घटना बताने को लेकर अपना आक्रोश जताया।
Cglive24 news
विज्ञापन