BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: Durg news युवाओं के दम पर बनेगी 2023 में भाजपा की सरकार, 2024 में भी मोदी सरकार -विजय बघेल… सांसद ने युवाओं से किया संवाद…जानिए मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा को लेकर क्या बोले सांसद…

Admin Tue, May 30, 2023

Durg news युवाओं के दम पर बनेगी 2023 में भाजपा की सरकार, 2024 में भी मोदी सरकार -विजय बघेल… सांसद ने युवाओं से किया संवाद…जानिए मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा को लेकर क्या बोले सांसद… भिलाई। दुर्ग के ननकट्टी में सांसद विजय बघेल ने लोकसभा के युवाओं के साथ संवाद किया। कहा कि छत्तीसगढ़ की असंवेदनशील सरकार के मुखिया को इस बार पाटन में ही घेरकर रखना है। छत्तीसगढ़ के युवाओं की मेहनत और दम पर 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी, तथा 2024 में छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंग। कार्यक्रम का प्रस्ताव प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा ने किया। संजय बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री असंवेदनशील व्यक्ति है। पाटन में शराब दुकान खोला कर मंडी लगा दिया था। सांसद ने आंदोलन कर उसे बंद करवाया। बहुत से कार्यकर्ताओं पर शराब चोरी का आरोप लगाकर जेल में डलवा दिया गया। उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए सांसद विजय बघेल ने आमरण अनशन किए थे। संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के निर्माण को लेकर बनी है। राष्ट्र का पुनः निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। हमारी कल्पना अखंड भारत का निर्माण करना है। प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि आगामी 2023 में हम सभी मिलकर सेनापति के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में 25 युवाओं ने अपनी बात सांसद विजय बघेल के समक्ष रखी। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने सभी युवाओं से संकल्प दिलवाया की हम इस लोकसभा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 2023 में इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और 2024 में हमारे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य पूर्ण करेंगे। संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के निर्माण को लेकर बनी है। राष्ट्र का पुनः निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। हमारी कल्पना अखंड भारत का निर्माण करना है। प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि आगामी 2023 में हम सभी मिलकर सेनापति के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में 25 युवाओं ने अपनी बात सांसद विजय बघेल के समक्ष रखी। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने सभी युवाओं से संकल्प दिलवाया की हम इस लोकसभा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 2023 में इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और 2024 में हमारे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य पूर्ण करेंगे। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि 2019 लोकसभा में आप सभी ने छत्तीसगढ़ में एक नया इतिहास लिखा। दुर्ग लोकसभा में एक ऐतिहासिक जीत के लिए आप सभी को बधाई। आज भाजपा के जितने भी कार्यक्रम हो रहे है वे सभी कार्यक्रम चुनाव की दृष्टि से हो रहे है। आपसे संवाद करके जो बाते आई है उन्हें निश्चित ही हमें साकार करना है। जो जनता की बीच की आवाज है किसान, मजदूर सभी की बात आप सभी ने रखी। जो सुझाव आप सभी ने दिया है उस पर हम सभी कार्य करें तो निश्चित ही हमारी सरकार बनेगी। हम सभी के मन एक ही संकल्प है विजय का संकल्प और इस संकल्प के साथ 2023 में भाजपा को सरकार हमें बनानी है। हम पाटन वाले ने एक संकल्प लिया है कि हम मुख्यमंत्री को पाटन में ही घेर के रख लेंगे। युवा के दिल में आक्रोश नहीं तो युवा कहलाने के लायक नहीं है कार्यक्रम में मंच संचालन दुर्ग जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पप्पू चंद्राकर,राजा पाठक, डा. दीप चटर्जी, प्रकाश चंद्राकर, राजीव चौबे, अरविंदर खुराना, राकेश खिचरिया, राजू दुबे, बाबा वर्मा, प्रकाश यदु, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रदेश प्रचार प्रसार प्रभारी आकाश ठाकुर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष भिलाई अमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष बेमेतरा परमेश्वर वर्मा एवं भिलाई–दुर्ग–बेमेतरा जिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा सह प्रभारी, जिला पदाधिकारीगण, भिलाई–दुर्ग–बेमेतरा जिला साथ में 33 मंडलों के अध्यक्षगण उपस्थित थे। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें