BREAKING NEWS

नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद; मौके पर ही नष्ट किए गए IED

आपत्तिजनक हालत में तीन युवक-युवतियां पकड़ाई

, एक ही दिन में 1.13 करोड़ की वसूली

जांजगीर चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे ,देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: देवांगन समाज अपने चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है: विजय बघेल

Admin Tue, Feb 21, 2023

देवांगन समाज अपने चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है: विजय बघेल “मां परमेश्वरी जगत जननी है और देवांगन समाज ने वस्त्र बनाकर लोगों को सभ्यता सिखाई: प्रेम प्रकाश पाण्डेय “देवांगन समाज संगठित और समृद्ध समाज है: अरूण वोरा “ देवांगन समाज को संगठन क्षमता के बल पर राजनैतिक पहचान मिली है: गिरीश देवांगन” “देवांगन समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं, समाजसेवियों, दानदाताओं एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ” “समाज के दानवीर रामप्रसाद देवांगन को “भामाशाह सम्मान” की उपाधि से सम्मानित किया गया”भिलाई नगर 20 फरवरी 2023। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के द्वारा परमेश्वरी महोत्सव का भव्य आयोजन 19 फरवरी को परमेश्वरी भवन, प्रगति नगर रिसाली भिलाई में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में दिन भर समाजिक एवं राजनैतिक नेताओं की आवाजाही बनी रही। इस अवसर पर देवांगन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय, समाज के विशिष्ट प्रतिभाओं, दानदाताओं, समाज सेवियों एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। आयोजन स्थल पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता एवं समाज के लोगों द्वारा चित्र कला, हस्तकला आदि से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज को संगठन क्षमता के बल पर राजनैतिक पहचान मिली है। हम समाज को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। परमेश्वरी महोत्सव में उपस्थित राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा ने अपने उद्बोधन में देवांगन समाज को संगठित और समृद्ध समाज बताया। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज के लोग हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मां परमेश्वरी इस जगत की जननी है और देवांगन समाज के बुनकरों ने वस्त्र बनाकर लोगों को सभ्यता सिखाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें