: पार्षद दया सिंह ने रखी विकास कार्यों की नींव, 10 लाख रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन
भिलाई। भाजपा पार्षद दया सिंह ने अपने वार्ड में विकास कार्यों की सौगात दी है। क्षेत्र के लोग लगातार सड़क, नाली, सीमेंटीकरण समेत अन्य समस्याओं को लेकर अवगत कराए थे। दया सिंह ने बिना देरी किए विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाया और 10 लाख रुपये मंजूर कराए।
दया सिंह ने वार्ड 44 लक्ष्मी नगर वार्ड के उड़िया बस्ती में विकास कार्य की नींव रखी। इस दौरान वार्ड वासियों के चेहरे पर जबरदस्त मुस्कान देखने को मिली। वार्डवासी चाह रहे थे कि वार्ड का विकास तेजी से हो। जिसे दया सिंह ने पूरा किया। सिंह ने बताया कि वार्ड में लगातार विकास के लिए प्रस्ताव
निगम अधिकारियों से समन्वय बनाकर विकास कार्य को तेजी जारी है। पहले वार्ड में विकास नहीं के बराबर होते थे अब वार्ड की तस्वीर लगातार बदल रही है। इस दौरान वार्ड नंबर 44 की महिलाएं और बस्ती के लोग मौजूद रहे जिन्होंने दया सिंह के लिए आभार माना।
Cglive24 News
विज्ञापन