BREAKING NEWS

IPS पी. सुंदरराज को मिली IG की अहम जिम्मेदारी…यहां देखें आदेश 

17 जून को गरियाबंद दौरे पर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

मछली पकड़ने पर होगी सजा, इस तारीख तक रहेगा प्रतिबंध

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बिलासपुर पुलिस ने डाला छापा: ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट सामान बेंचने वाले व्यापारी को किया अरेस्ट, जानें पूरा मामला

Admin Wed, May 24, 2023

बिलासपुर पुलिस की टीम ने तारबहार थाना क्षेत्र के व्यापार विहार में रविवार को मारा छापा। इस छापे में नरेश ट्रेडिंग नामक दुकान से बड़ी तादाद में नकली सामान जब्त किया। इसमें आयोडेक्स, इनो, ऑल आउट, ब्लैक हिट समेत 1.6 लाख रूपए का सामान जब्त किया है। इसी प्रकरण में दुकान के मालिक कमलेश मखीजा को अरेस्ट किया गया है। यह जानकारी बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दी। बिलासपुर पुलिस ने डाला छापा: ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान नकली सामान भी ऐसे कि अच्छे-अच्छे गच्चा खा जाएं। प्रिंटिंग से लेकर सारी की सारी चीजें हूबहू। एक बार तो पुलिस टीम के अधिकारी भी चकरा गए थे कि सामान असली है या फिर नकली ? दुकान से क्या-क्या हुआ बरामद बिलासपुर पुलिस ने डाला छापा आरोपी कमलेश मखीजा की दुकान से पुलिस ने नकली ईनो 3000 पैकेट, ब्लैक हिट 100 आयोडेक्स 150, ऑल आउट 500 कीमती 1,60,000 रुपए जब्त किया। इसके बाद आरोपी के मुखालिफ ट्रेडमार्क एवम पेटेंट उलंघन अधिनियम धारा 103,104,105 एवम् कॉपी राइट एक्ट की धारा 51,63 के अंतर्गत एसीसीयू एवं तारबाहर बिलासपुर पुलिस ने कार्यवाही की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की डुप्लीकेट वस्तुएँ स्वास्थ्य के लिए होती हैं हानिकारक। बिलासपुर पुलिस आगे भी ऐसी कार्यवाही करती रहेगी ताकि अवैध व्यापार पर शिकंजा कस सके कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका उक्त सफल रेड कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव एवं तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक के साथ उप निरीक्षक अजय वारे, एएसआई टोप्पो , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, निखिल राव और सूरज का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें