BREAKING NEWS

किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

56 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की, युवाओं को दिए क्रिकेट किट

के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम

मानव बुद्धि का विकल्प नहीं - डेका

रायपुर, दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ में 5 अलग – अलग जिलों में ED की रेड

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: धमतरी में 4 साल बाद हत्या के 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद थाने में तोड़फोड़, बोले-इन्हें हमें सौंप दो

Admin Tue, Apr 25, 2023

इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि मृतक योगेश नेताम के परिजन व वार्डवासियों की भीड़ थाना पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। माहौल खराब होता देख हल्का बल का प्रयोग कर लोगों को भगया गया। धमतरी जिले में एक अजीत तरह की घटना सामने आई है। दरअसल, 4 साल बाद हत्या के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी लगते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार थाने पहुंच गए और तोड़फोड़ के साथ हंगामा करने लगे। पुलिस से कहा कि इन आरोपियों को हमें सौंप दो। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद सभी वहां से भाग गए। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के मकेश्वर वार्ड निवासी मृतक योगेश नेताम के हत्यारों गणेश राजपूत सहित भूपेंद्र साहू उर्फ बिट्टू, प्रतीक राव, वेद प्रकाश और संजय उर्फ संजू सोनकर की सिटी कोतवाली थाना मे 24 अप्रैल को गिरफ्तारी हुई। इसका खुलासा एएसपी मेघा टेंभुरकर, डीएसपी केके वाजपेई ने की। गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद मृतक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। थाना का घेराव कर आक्रोशित लोगों न गुस्से में आकर थाना के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद पुुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार भीड़ ने सिटी कोतवाली थाना में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंदर प्रवेश करने की कोशिश किया। थाना के सामने माहौल खराब होता देख पुलिस अधिकारी व जवानों ने उच्चाधिकारी को जानकारी दी। घटना की खबर पाकर स्कार्पियों में लाठी से लैस होकर पुलिस जवान थाना में उतरे और लाठी लेकर थाना में उग्र लोगों की भीड़ पर लाठीचार्ज करते हुए भगाया। लाठीचार्ज से लोगों की भीड़ भागे। हंगामा करने वालों पर कार्रवाई होगीः डीएसपी इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि मृतक योगेश नेताम के परिजन व वार्डवासियों की भीड़ थाना पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। माहौल खराब होता देख हल्का बल का प्रयोग कर लोगों को भगया गया। वहीं, डीएसपी केके बाजपेई ने कहा कि थाने में हंगामा करने वालों की पहचान कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें